दिल्ली के बीकानेर हाउस में लगी चित्रकार हरेन ठाकुर के चित्रों की प्रदर्शनी

1 Min Read


रांची : झारखंड और देश के ख्यातिलब्ध चित्रकार हरेन ठाकुर के चित्रों की प्रदर्शनी दिल्ली के बीकानेर हाउस में लगायी गयी है।

बीकानेर हाउस के एलटीसी गैलरी में लगी इस चित्र प्रदर्शनी में देश के ख्यातनाम चित्रकारों की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है।

23 जून से शुरू हुआ ये शो 29 जून तक चलेगा। इस कला प्रदर्शनी में एंजोली इला मेनन, असित भट्ट, भज्जू सिंह श्याम, एफएन शुजा तथा अन्य कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित हैं।

इस प्रदर्शनी का शीर्षक डायलॉग्स ऑफ बीइंग प्रोफेसी, रिचुअल्स एंड मेमोरी ऑफ एवरीडे लाइफ है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं