Executive Constituted:
रांची। गुरुनानक अस्पताल, रांची के सत्र 2025-28 की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। बीते रविवार को हुए चुनाव के बाद सोमवार देर शाम इसके परिणाम के घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में तरलोक सिंह होरा – अध्यक्ष एवम राजेन्द्र सिंह – सचिव चुने गये हैं।
चुनाव आयुक्त इंदरजीत सिंह ने सभी विजयी उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
मौके पर सर्वसम्मति से गुरुनानक अस्पताल, रांची के सत्र 2025-2028 के लिए नई कार्यकारिणी
Executive Constituted: की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी निम्नानुसार घोषित की गई:
• तरलोक सिंह होरा – अध्यक्ष
• राजेन्द्र सिंह – सचिव
• नवजोत अलंग – उपाध्यक्ष
• श्री त्रिलोचन सिंह होरा – उपाध्यक्ष
• राजदीप सिंह – संयुक्त सचिव
निवर्तमान सेक्रेटरी राजेन्द्र सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं। गुरुनानक अस्पताल की यह नई टीम आने वाले वर्षों में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
इसे भी पढ़ें
अग्रवाल सभाः 31 कार्यकारिणी सदस्य चुनाव जीते, सज्जन पाड़िया को सर्वाधिक 862 वोट
