रांची के अनगड़ा में उत्पाद विभाग की रेड, अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा [Excise department raids in Angada, Ranchi, illegal liquor factory exposed]

1 Min Read

रांची। रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग की टीम ने माशू मझराटोली बस्ती में छापेमारी कर एक अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री (प्लास्टिक बोतल के नकली शराब को ब्रांडेड शराब की बोतलों में बोतलबंद करना) का उद्भेदन किया है।

छापेमारी के दौरान राम कुमार शर्मा के मकान के अंदर और मकान के दरवाजे पर करकट के कमरे से 840 प्लास्टिक बोतल में विदेशी शराब और 225 R/S ब्रांड शराब की बोतलें ज़ब्त की गई।

घटनास्थल से मकान मालिक राम कुमार शर्मा दूर से छापेमारी दल को आता देख फरार होने में सफल हो गया। उत्पाद विभाग ने घटना स्थल से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के लेबल, ढक्कन, खाली बोतल और 714 लीटर अवैध विदेशी शराब भी बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें

बीयर बार में चल रहा था जुआ, पुलिस की रेड में खुलासा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं