Exams of government schools: अब OMR शीट पर नहीं होगी सरकारी स्कूलों की 5वीं और 8वीं की परीक्षा [Now the 5th and 8th exams of government schools will not be conducted on OMR sheets]

2 Min Read

Exams of government schools:

रांची। अगले वर्ष से सरकारी स्कूलों की परीक्षाओं में कई बदलाव किए जाएंगे। जिसमें पांचवी कक्षा और आठवीं बोर्ड की परीक्षा अब ओएमआर शीट पर नहीं होगी।
अब इसकी परीक्षा लिखित रूप से होगी, जिसमें लघु, मध्यम व दीर्घ स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं परीक्षा का आयोजन झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक नहीं करेगा, बल्कि झारखंड शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद् यानी जेसीईआरटी करेगा।

यह जानकारी स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने दी। शिक्षा सचिव ने कहा कि जैक में परीक्षाओं का बोझ देखते हुए आठवीं बोर्ड की परीक्षा जेसीईआरटी को सौंपी जा रही है। 2026 से पांचवीं और आठवीं में ओएमआर शीट पर परीक्षा नहीं होगी।

इसके अलावा पहली और दूसरी क्लास की परीक्षा अब मौखिक होगी। साथ ही पहली से सातवीं कक्षा की परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर ही होगा। स्कूल और शिक्षकों को ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर रिजल्ट अपलोड करना होगा।

Exams of government schools:एक सप्ताह के अंदर पोर्टल पर रिजल्ट अपलोड करने का निर्देशः

आठवीं व पांचवी कक्षा की परीक्षा में करीब आठ लाख बच्चे शामिल होते हैं। सचिव ने स्कूलों में हर महीने होने वाली परीक्षा का परिणाम एक सप्ताह के अंदर ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर रिजल्ट अपलोड करने का निर्देश दिया, ताकि औसत से कम बच्चों की कमियों को दूर किया जा सके।
उन्होंने एक और अहम फैसला लिया, जिसमें बताया गया कि आने वाले दिनों में जैक सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस की वार्षिक परीक्षा का भी संचालन नहीं करेगा, इसे भी जेसीईआरटी में शिफ्ट किया जाएगा।

साथ ही मैट्रिक और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब डिग्री और संबधता प्राप्त कालेज के शिक्षक भी कर सकंगे।

इसे भी पढ़ें

Education: बिहार के 71,632 स्कूलों में अब ई-शिक्षाकोष से मिलेंगे परीक्षा प्रश्न पत्र

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं