परिंदे भी पर नहीं मार सकेंगे झारखंड विधानसभा में

1 Min Read

रांची। संसद की सुरक्षा में चूक के बाद झारखंड विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विधानसभा की सुरक्षा में 1,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें जैप, रैप, एसआईआरबी, और एसआरबी के सुरक्षाबल शामिल हैं.। इसके अलावा, विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने भी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि संसद भवन में इस तरह की घटना होना आश्चर्यजनक है।

संसद में घुसपैठ के बाद झारखंड विधानसभा की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है। विधानसभा के सुरक्षा घेरे को और मज़बूत किया जाएगा। बता दें कि 15 दिसंबर से झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। इस दौरान सरकार दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी। सत्र के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने वरिष्ठ अधिकारियों की संग बैठक कर विशेष दिशा निर्देश दिये।  

संसद की घटना के बाद झारखंड विधानसभा में भी दर्शक दीर्घा में प्रवेश वर्जित करने पर विचार किया जा रहा है। स्पीकर रवींद्रनाथ महतो सारे मामले की समीक्षा करेंगे। मंगलवार की होने वाली बैठक के बाद इस पर निर्णय लिया जा सकता है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं