गिरफ्तारी के बाद भी देवेंद्र महतो का पर्चा दाखिल, भेजे गये जेल

1 Min Read

रांची। गिरफ्तारी के बाद भी देवेंद्र महतो के नामांकन का पर्चा दाखिल हो गया है। रांची संसदीय सीट पर जेबीकेएसएस प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो ने पर्चा दाखिल कर दिया है।

देवेंद्रनाथ महतो के अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट में उनके प्रस्तावक ने साइन लेकर नामांकन दाखिल किया।

इस बीच जानकारी मिली है कि देवेंद्रनाथ महतो को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें होटवार जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि आज समाहरणालय में नामांकन दाखिल करने पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महतो ने इसे अलोकतांत्रिक बताया है।

इसे भी पढ़ें

सीता सोरेन ने झामुमो पर बोला हमला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं