झारखंड की राजनीति में MP के मामा की एंट्री [Entry of MP’s maternal uncle in Jharkhand politics]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। लोकसभा चुनाव खत्म होते ही झारखंड में राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हो गयी हैं।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को खुंटी, लोहरदग्गा, दुमका और सिंहभूम में नुकसान झेलना पड़ा। अब भाजपा विधानसभा चुनान की तैयारी में जुट गई है।

इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी की कमान तीन प्रभारी पार्टी संभालेंगे। इसको लेकर तीनों प्रभारियों के कार्यों का बंटवारा किया गया है।

पहले नियुक्त प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को पार्टी में संगठन से जुड़े कार्यों की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।

वहीं विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा राजनीति से जुड़े मुद्दों को देखेंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की गंभीरता को आप इस तरह भी देख सकते हैं कि चुनाव प्रभारी बनाए जाने के सप्ताह भर के भीतर शिवराज सिंह चौहान और हिमंता विश्व सरमा का झारखंड आगमन हो चुका है।

चुनाव को लेकर आज ये दोनों नेता आज रविवार को प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनायी जायेगी।

साथ ही चुनाव को लेकर अगले पांच माह का ब्लू प्रिंट तैयार कर उसे जमीनी स्तर पर उतारने पर विचार-विमर्श किया जायेगा।

बूथ को और सशक्त बनाने को लेकर रणनीति पर भी मंथन किया जायेगा। बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा 13 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और नौ सीटों पर जीत हासिल किया था।

वहीं वोटो की काउंटिंग में पार्टी ने 81 में से 50 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल की थी।

नवनियुक्त प्रभारी बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों का परिचय भी प्राप्त करेंगे और प्रदेश की राजनीति से तालमेल बनाएंगे।

बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर समेत प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

शताब्दी ट्रेन में अचानक दिखे शिवराज सिंह चौहान, मामा के साथ बच्चें लिये सेल्फी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं