बिहार हिंसा में अब सेना की इंट्री

IDTV Indradhanush
2 Min Read

एक की मौत, 125 गिरफ्तार

पटना। बिहार हिंसा में अब सेना की इंट्री हो गयी है। पांच जिलों में स्थिति बेकाबू होने के होने के बाद पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी गयी है। बता दें कि रामनवमी की शोभायात्रा के बाद हिंसक झड़प हो गई थी। इस कारण इन जिलों में धारा 144 लगा दी गई है।

बिहार शरीफ और सासाराम में 2 दिनों से फायरिंग और बमबारी जारी है। वहीं बिहारशरीफ में एक युवक की गोली लगने से मौत भी हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं।  सासाराम में शनिवार को एक बम ब्लास्ट की घटना ने पूरे जिले को दहला दिया।

इन घटनाओं के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। अब तक 125 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है। इन जिलों में पैसा मिलिट्री की 10 कंपनियां भेजी गई हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री को राज्यपाल ने दी रिपोर्ट

इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसा के बारे में राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से फोन पर बात की। उनसे प्रदेश की कानून व्यवस्था की जानकारी ली। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह ने केंद्र सरकार की तरफ से बिहार में एडिशनल फोर्स भेजने को लेकर बात की। बिहार में रविवार की शाम तक केंद्रीय अर्धसैनिक बल भेज दिए जाएंगे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं