पटना। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से तमाम विपक्षी दलों में नाराजगी है। I.N.D.I.A. एलायंस में शामिल तमाम दलों ने इसकी निंदा की है और हेमंत सोरेन के साथ बने रहने का भरोसा दिलाया है। बिहार में तेजस्वी यादव, झारखंड में हेमंत सोरेन और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ईडी के निशाने पर हैं।
हेमंत सोरेन से बुधवार को पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। ईडी की राज्यों में हो रही कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाजी तेज गई है।
कांग्रेस ने कहा कि नीतीश ईडी के छापों से डर गए थे, इसलिए वो NDA में शामिल हो गए। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि भाजपा का डर जग जाहिर है हम हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं।
इधर, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार, चंडीगढ़ और अब झारखंड। भाजपा ने एक ही हफ्ते में लोकतंत्र और संघवाद को तार-तार कर दिया है।
चुनावी हार के डर से जांच एजेंसियों की निष्पक्षता खत्म कर, एजेंसियों को बीजेपी का प्रकोष्ठ बनाकर, केंद्र सरकार क्या-क्या कर रही है। वहीं लालू प्रसाद ने कहा कि झारखंड की लोकप्रिय सरकार के जनप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र की तानाशाह सरकार प्रताड़ित कर रही है।
भाजपा के यह घिनौने हथकंडे अल्प समय के लिए परेशान तो कर सकते हैं पर पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और हाशियों पर रहने वाले समूहों के संकल्प और महत्वाकांक्षाओं को पराजित नहीं कर सकते। भाजपा का डर जग-ज़ाहिर है और जनता भी यह बात अब समझ चुकी है। हम मजबूती से हेमंत के साथ हैं।
इसे भी पढ़ें



















