बीआईटी मेसरा से पढ़ा इंजीनियर बना शराब तस्कर, हेरिटेज सिटी के फ्लैट में चला रहा था मिनी फैक्ट्री [Engineer from BIT Mesra became a liquor smuggler, was running a mini factory in a flat in Heritage City]

2 Min Read

रांची। बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद मनचाहा जॉब नहीं मिला तो युवक शराब तस्कर बन गया। उसने किराए के फ्लैट में मिनी शराब फैक्ट्री खोल रखी थी।

गुरुवार को पुलिस ने हेरिटेज सिटी के फ्लैट पर छापेमारी की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

गिरफ्तार तस्कर का नाम जीतेश कुमार है। वह मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला है और पूरे गिरोह का सरगना भी।

फिलहाल, रांची के चुट्टू स्थित गौतम ग्रीन सिटी में घर बनाकर रहता है। मिनी शराब फैक्ट्री चलाने के लिए उसने हेरिटेज सिटी में एक फ्लैट किराए पर लिया था।

जीतेश ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह रांची के अलावा बिहार के गया और पटना में नकली शराब की सप्लाई करता था।

फैक्ट्री के संचालन के लिए जीतेश ने अपने 4 परिचित समेत 20 स्टाफ रखे थे। स्टाफ को प्रति माह 30 से 40 हजार रुपए तक की सैलरी देता था।

फिलहाल, पुलिस एक भी स्टाफ को नहीं पकड़ पाई है। जीतेश कुमार से बीआईटी मेसरा ओपी में पूछताछ की जा रही है।

जीतेश कुमार पिछले 4 माह से नकली शराब फैक्ट्री चला रहा था। जीतेश ने नकली शराब को बाजार तक पहुंचाने के लिए पूरा सिंडिकेट तैयार किया था।

हैरानी की बात है कि बीआईटी मेसरा ओपी प्रभारी को मामले की भनक तक नहीं थी। जब सदर डीएसपी छापेमारी करने फ्लैट पहुंचे तो ओपी प्रभारी हक्का-बक्का रह गए।

इसे भी पढ़ें 

झारखंड के इस जिले में 2 अवैध शराब फैक्ट्री का उद्भेदन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं