हाईकोर्ट के आदेश पर रांची में शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान

1 Min Read

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद रांची नगर निगम और जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है।

नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम हल्ला गाड़ी के साथ अभियान पर निकली है। शहर के कचहरी रोड, शहीद चौक, मेन रोड, लालपुर, कोकर, अरगोड़ा इलाके में टीम ने सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाया।

सड़क पर सजी दुकानों के सामान जब्त कर लिये गये सड़क का अतिक्रमण कर ठेला, गुमटी, तिरपाल नुमा दुकानों को हटाया गया।

सुबह अतिक्रमण हटाने के बाद दोपहर तक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि टीम के लौटते ही सड़कों पर फिर से दुकानें सजने लगीं और बाजार गुलजार हो गये।

सड़क पर दुकानें लगीं, तो जाम भी लगने लगा। इधर नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें

पटनाः इमारत में लगी आग, एक की मौत, कई झुलसे

Share This Article
Exit mobile version