टीपीसी उग्रवादी और पुलिस के बीच मुठभेड़

1 Min Read

हजारीबाग, एजेंसियां। हजारीबाग में टीपीसी उग्रवादी और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है।

बड़कागांव थाना क्षेत्र के अंगो में यह मुठभेड़ चल रही है। सूचना मिल रही है कि कुछ उग्रवादियों को गोली लगी है।

मिल रही सूचना के अनुसार सुबह 10 बजे इलाके में पुलिस सर्च अभियान चला रही थी। इस दौरान जंगल में छुपे उग्रवादियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कुछ उग्रवादियों को गोली लगने की सूचना है।

फिलहाल खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी जारी है।

इसे भी पढ़ें 

भारत ने चीन सीमा पर बढ़ाई चौकसी, 10 हजार अतिरिक्त सैनिक तैनात, चीन नाराज

Share This Article
Exit mobile version