बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि जिले के गोमिया खंड के गिंदौनिया वन क्षेत्र में भारी बारिश के बीच गोलीबारी अभी भी जारी है, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जंगल में सर्चिंग के दौरान इन माओवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बल ने जवाबी कार्रवाई में माओवादियों पर फायरिंग की इसके बाद यह फायरिंग 6 – 7 घंटे तक चली।
जानकारी के अनुसार अब तक किसी भी सुरक्षा कर्मी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि, मंगलवार को झारखंड के बोकारो जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
उन्होंने बताया कि जिले के गोमिया ब्लॉक के गिंदौनिया जंगल में भारी बारिश के बीच गोलीबारी अभी भी जारी है। पुलिस ने आगे बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इसे भी पढ़ें
न्यायालय ने उप्र में केजरीवाल के खिलाफ कार्यवाही पर रोक की अवधि बढ़ाई








