चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 उग्रवादी ढेर [Encounter between police and Naxalites in Chatra, 2 militants killed]

1 Min Read

रांची। Jharkhand Naxal: बुधवार की रात चतरा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। घटना वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित गनियोतरी जंगल की है।

जहां एसपी विकास पांडेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में सर्च अभियान पर निकली पुलिस टीम की सबजोनल कमांडर हरेंद्र गंझू दस्ते के मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलीबारी हुई।

जिसमें हरेंद्र गंझू और ईश्वरी गंझू नाम के दो उग्रवादी मारे गये। इन उग्रवादियों के पास से एक एके 47 और एक देसी कट्टा बरामद हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज आएंगे चतरा, भद्रकाली मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं