बिहार से उड़े हेलीकाप्टर की रांची में इमरजेंसी लैंडिंग [Emergency landing of helicopter flying from Bihar in Ranchi]

1 Min Read

रांची। बिहार के भागलपुर से उड़े एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग रांची में करनी पड़ी। रांची में भी उस जगह पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है, जो महज बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से करीब 3 से 4 किलोमीटर दूर है।

रांची के स्मार्ट सिटी के इलाके में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इस जगह पर बड़े बड़े पौधे है। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगने लगा।

हालांकि, किस वजह से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई, इसके बारे में अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है।

इसे भी पढ़ें

रांची-पटना फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री परेशान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं