विपक्षी नेताओं के लिए आपातकाल है भाजपा का अमृतकाल : हेमंत सोरेन

1 Min Read

रांची : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किये जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि भाजपा का अमृतकाल विपक्ष के नेताओं के लिए आपात काल बन गया है।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किया जाना ये दर्शाता है कि केंद्र सरकार किस तरह वेंडेटा पॉलिटिक्स कर रही है। अमृतकाल में विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने के लिए केंद्र सरकार हर तरह के हथकंडे अपना रही है।

अब यह साफ हो गया है कि नये भारत का अमृतकाल केवल भाजपा के नेताओं और सदस्यों के लिए है वहीं बाकियों के लिए यह आपातकाल है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं