रेव पार्टी में सांप सप्लाई कर फंसे एल्विश यादव

2 Min Read

नई दिल्ली। बिंग बॉस OTT विनर एल्विश यादव बुरे फंसे हैं। उन पर रेव पार्टी में सांपों की सप्लाई करने का आरोप है। एल्विश समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। नोएडा पुलिस ने यह प्राथमिकी दर्ज की है। एल्विश और उनके सार्थियों पर रेव पार्टी करने का आरोप लगा है। इनमें प्रतिबंधित सांप और विदेशी लड़कियों को बुलाए जाने की बात कही गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में नोएडा सेक्टर 49 में रेड डाला गया था। जिसमें पांच लोगों को हिरासत में लिया था।  रेड के दौरान पुलिस ने 9 कोबरा सांप और सांप का जहर बरामद किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो इसमें एल्विश यादव का नाम भी सामने आया।

गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी का आरोप

दरअसल, एक NGO ने एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए इसका खुलासा किया। मामले को लेकर नोएडा पुलिस को शिकायत की गई। शिकायतकर्ता का नाम गौरव गुप्ता है। वो PFA (People For Animals) ऑर्गेनाइजेशन में एनिमल वेलफेयर ऑफिसर हैं।

ये ऑर्गेनाइजेशन मेनका गांधी चलाती हैं। गौरव गुप्ता ने आरोप लगाया कि एल्विश यादव नोएडा-NCR के फार्म हाउस में अपने गैंग के साथ गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियां करते हैं, जिनमें विदेशी युवतियों को बुलाकर सांप के जहर और ड्रग्स का सेवन किया जाता है। इसके बाद पुलिस ने रेड डाली। रेड में पुलिस के हाथ 9 कोबरा सांप और सांप का जहर लगा। इसी दौरान 5 आरोपियों को पकड़ा गया।

सांपों की तस्करी का आरोप

बिग बॉस ओटीटी-2 से सुर्खियों में आए यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है, क्योंकि मामला वन्य संरक्षण के पेंच में फंसा है। एलविश पर गैरकानूनी तरीके से रेव पार्टी का आयोजन करने से लेकर तस्करी का आरोप भी लगा है। इसके साथ ही उनपर आरोप लगा कि वो तस्करी करने वाले लोगों से भी जुड़े थे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं