झारखंड विधानसभा तक पहुंचा हाथी, लोगों में दहशत

2 Min Read

रांची। रांची के नगड़ी के पास जंगलों में हाथियों का झुंड घूम रहा है। उस झुंड में से एक जंगली हाथी भटककर शनिवार देर रात शहर में घुस आया।

वह झारखंड विधानसभा तक पहुंच गया। हाथी आने की खबर से आस पास लोग रात में सड़क पर निकल आये।

रात दो बजे प्रशासन को इसकी सूचना मिली। इसके बाद धुर्व डीएसपी समेत तमाम पदाधिकारी पहुंचे।

काफी मशक्कत के बाद हाथी को भगाया गया। हाथी रात के अंधेरे में शहर में घुसा था इस वजह से उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

हाथी करीब दो घंटे तक झारखंड विधानसभा के आसपास घूमता रहा। रास्ते में उसने एक-दो घरों की चहारदिवारी भी तोड़ दी।

इस दौरान जिन स्थानीय लोगों की नजर उसपर पड़ी वे दहशत में आ गये। पहले तो पुलिस ने सायरन बजाकर हाथी को भगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली तो पटाखा फोड़कर हाथी को भगाया गया।

विधानसभा थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि शनिवार रात करीब 1.30 बजे सूचना मिली थी कि विधानसभा के पास खेत में एक जंगली हाथी घूम रहा है।

स्थानीय लोग उसे भगाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और सायरन बजाकर हाथी को भगाने की कोशिश की।

लेकिन हाथी ने किसी की एक ना सुनी। बाद में पटाखा फोड़कर हाथी को खदेड़ा गया।

इसे भी पढ़ें

बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर जानलेवा हमला, फायरिंग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं