रातू में वापस आये हाथी, दहशत में ग्रामीण [Elephants return to Ratu, villagers in panic]

2 Min Read

Elephant:

रांची। रांची के रातू क्षेत्र में एक बार फिर हाथी लौट आये हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने बताया कि हेहल और बड़काटोली के लोगों द्वारा खदेड़ने के बाद हाथी रातू, ब्रजपुर की ओर बढ़ रहे हैं। इससे वे चिंतित हैं।

Elephant: फसल और जान माल को खतराः

इस घटना के बाद से पूरे गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी की आमद से उनकी फसलें और जान-माल को खतरा हो सकता है। ऐसे में ग्रामीणों की सुरक्षा और फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है।

Elephant: महिला की जान ले चुके हैं हाथीः

इससे पहले भी इस इलाके में हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो चुकी है। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के मुटुरखाम पंचायत में हाथी के हमले में बुधनी सोरेन नामक महिला की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में हाथियों के खतरे को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें

रांची के रातु थाना क्षेत्र में घुसे दो जंगली हाथी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं