झारखंड में महंगी होगी बिजली, उपभोक्ताओं को लगेगा झटका

1 Min Read

रांची। झारखंड की चम्पाई सोरेन सरकार ने उपभोक्ताओं को 100 यूनिट से बढ़ाकर 125 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा की थी।

इसके बाद झारखंड के अनुपूरक बजट में बिजली दरों में थोड़ी बढ़ोतरी करके उसकी भरपाई करने का प्रयास किया गया।

लेकिन अब झारखंड बिजली विद्युत निगम लिमिटेट (JBVNL) ने उपभोक्ताओं को बिजली का तगड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है।

जेबीवीएनएल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के टैरिफ प्रस्ताव में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं की दर प्रति यूनिट 2.85 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव झारखंड विद्युत नियामक आयोग (JSERC) को दिया है।

अगर JSERC इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेता है तो बिजली की वर्तमान दर 6.65 रुपये से बढ़कर यह 9.50 रुपये प्रति यूनिट हो जायेगी। JBVNL ने फिक्स्ड चार्ज में भी भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।

इसे भी पढ़ें

तीन दिन बंद रहेंगे बैंक और शेयर बाजार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं