HEC पर 240 करोड़ रुपये का बिजली बकाया, JBVNL ने दी कनेक्शन काटने की चेतावनी [Electricity dues of Rs 240 crore on HEC, JBVNL warns of disconnecting the connection]

1 Min Read

रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने HEC (Heavy Engineering Corporation) को 240 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है। JBVNL ने HEC को नोटिस भेजते हुए कहा कि अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।

तीन साल में बढ़ा बकाया, रोज़ की खपत 10 मेगावाट

HEC की बिजली खपत लगभग 10 मेगावाट प्रतिदिन है, और लगातार बिल का भुगतान न करने के कारण पिछले तीन सालों में बकाया राशि 240 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। JBVNL ने स्पष्ट किया है कि अन्य बड़े बकायेदारों को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं और समय रहते बकाया राशि की वसूली की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में 2.85 रुपए महंगी होगी बिजली 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं