नक्सली साये में शुरू हुआ छत्तीसगढ़ में चुनाव

1 Min Read

सुकमा में पोलिंग बूथ के बाहर नक्सलियों का हमला बीजापुर में गांव खाली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले फेज में मंगलवार को वोट डाले गये। यहां पहले चरण की 20 सीटों पर वो​टिंग की गई। वोटिंग पर नक्सलियों की खौफ का साया दिखा। सुकमा में नक्सलियों ने कोंटा के बंडा इलाके में पोलिंग बूथ के बाहर हमला कर दिया। मतदान रोकने के लिए नक्सलियों ने फायरिंग भी की। इस पर जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। जिसके बाद नक्सली भाग निकले।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने दूरमा और सिंगाराम के जंगल में बीजीएल भी दागे हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में CRPF और DRG जवानों को रवाना किया गया। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

वहीं बीजापुर में नक्सलियों के डर से पुस्बाका और टिम्मापुर गांव खाली हो गए। यहां मारूबाका में बने बूथ पर वोटिंग नहीं हुई है। पुस्बाका में 4 और टिम्मापुर में 3 वोटर हैं। नक्सलियों की चुनाव बहिष्कार की धमकी के बाद बीजापुर में पुस्बाका और टिम्मापुर गांव खाली हो गए थे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं