18 जून को होगा तैलिक महासभा के नये अध्यक्ष का चुनाव

1 Min Read

रांची : झारखंड तैलिक साहू महासभा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 16 जून को मुकेश कश्यप की अध्यक्षता में हरमू स्थित स्वागतम बैंक्वेट हॉल में प्रस्तावित की गई है है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा  झारखंड इकाई के सभी जिलाध्यक्ष व प्रदेश कमिटी के सदस्य सहित प्रदेश के डेलिगेट मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में  चुनाव पर्यवेक्षक सह मुख्य अतिथि के रुप मे संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्ता मौजूद रहेंगे।

चुनाव इनकी देखरेख में संपन्न होगा। संगठन के झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष मदन कुमार ने बताया कि संगठन को धारदार बनाने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है।

जिला प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति संगठन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मदन कुमार, महेश महतो, दिलीप कुमार , कुमार रौशन  और  राजकिशोर साहू मौजूद रहे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं