झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए बजा चुनावी बिगुल

1 Min Read

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के चुनाव का बिगुल बज गया है। यहां 21 मार्च को दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे।

चुनाव आयोग ने इसे लेकर तीराखों की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार 4 मार्च को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी।

नामांकन की अंतिम तिथि 11 मार्च है। इसके बाद 21 मार्च को चुनाव होंगे और उसी दिन परिणाम भी आ जायेगा।

बता दें कि आगामी 3 मई को झारखंड के दो राज्यसभा सांसद, कांग्रेस के धीरज साहू और भाजपा के समीर उरांव का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

इसलिए झारखंड से राज्यसभा की इन दो सीटों के लिए चुनाव का ऐलान भी हो गया है।

इसे भी पढ़ें

AAP-कांग्रेस में बनी बात, लोकसभा सीट शेयरिंग तय

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं