धनबाद में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या

1 Min Read

धनबाद : धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुरी कैंप बस्ती में अपराधियों ने घर में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। महिला मानती देवी घर पर अकेली थीं। बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लि.) में काम करने वाले उनके पुत्र श्रीकांत गांव गए हुए थे।

घटनास्थल के निरीक्षण के बाद प्रथमदृष्ट्या यह माना जा रहा है कि अपराधी लूटपाट के इरादे से घर में घुसे थे और इसी दौरान उन्होंने महिला की हत्या कर दी। सुबह जब काफी देर तक महिला के घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। केंदुआडीह पुलिस को दी गई तब वारदात की जानकारी सामने आई।

इसके बाद उनके पुत्र को घटना की सूचना दी गई। पुत्र गांव से वापस लौटे तो उन्होंने बताया कि मां के हाथों में सोने के कंगन थे और गले में सोने की चेन थी। अपराधियों ने संभवतः गहने लूटने के दौरान उनकी हत्या कर दी है। बहरहाल, पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़ें

रोहित शर्मा ICC वनडे टीम ऑफ द ईयर-2023 के कप्तान

रामलला के दर्शन को भीड़ बेकाबू, पुलिस के छूटे पसीने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं