कड़कती धूप में रांची ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज [Eid prayers were offered in Ranchi Idgah in the scorching sun]

1 Min Read

रांची । रांची के हरमू रोड स्थित ईदगाह में आज ईद की नमाज अदा की गई। हजारों की संख्या में लोग नमाज पढ़ने और दुआ मांगने पहुंचे। ईदगाह में नमाज का समय सुबह साढ़े नौ बजे तय था, लेकिन नमाजी सुबह छह-सात बजे से ही वहां पहुंचने लगे। थोड़ी ही देर में ईदगाह के भीतर कदम रखने की जगह तक नहीं बची, जिससे कई लोगों ने सड़क पर ही चादर बिछाकर नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने दुआ मांगी और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ईद के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए रांची जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नमाज के दौरान उन सड़कों को बंद कर दिया गया जहां नमाज अदा की जा रही थी। इसके अलावा, ईदगाह के आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित स्थिति न उत्पन्न हो।

इसे भी पढ़ें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस में मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज, दावा- ईदगाह गर्भगृह की जमीन पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं