आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है ईद : सुदेश महतो

1 Min Read

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने समस्त राज्यवासियों को ईद की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार हमें प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है।

खुशहाल जीवन के लिए स्नेह, प्रेम और दया सबसे महत्वपूर्ण गुण है। इसे हम सभी को अपनाने की जरूरत।

ईद का यह मौका गरीबों और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों के रंग भरने के साथ ही गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाने का होता है।

ईद के मौके पर सुदेश कुमार महतो ने केंद्रीय सचिव मोशिन खान के घर पहुंचकर परिवारजनों के संग ईद की खुशियां बांटी। उन्होंने पूरे परिवार को ईद की ढेरों बधाई दी।

मौके पर पार्टी के महासचिव खालिद ख़लील, केंद्रीय संगठन सचिव एस अली, वसीम खान, शादाब राजा, फ़ैज़ खान, मुकेश कुमार, रमिश राजा, सनी खान, अख्तर हुसैन, आरिज़ फ़ैज़ समेत कई लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

भारत-श्रीलंका रिश्तों के बारे में सोचे बिना कच्चातिवु को चुनावी मुद्दा बनाया गया: यशवंत सिन्हा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं