रांची में पहली बार लगा ईद मेला

1 Min Read

रांची। रांची में पहली बार ईद मेला लगा है। डोरंडा के रिसालदार बाबा मैदान मे ईद एक्सपो बाजार 28 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगा।

ईद एक्सपो बाजार में तमाम सामान मौजूद हैं, जो रमजान के पाक मामह में जरूरी होते हैं। यहां खरीदारी के लिए पहले दिन से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

देश के कोने कोने से स्टॉल धारक मेले में आये हैं। मेले मे लोगो को एक छत के नीचे ईद से संबंधित सभी जरूरत के सामान मिल रहे हैं।

जिसमे लेडीज जेंट्स एवं बच्चो के कपड़े जूते चप्पल, नकाब, हेजाब, चादर, कालीन, क्रॉकरी, बर्तन, खिलौने, सेवई, ड्राई फ्रूट्स, आइस क्रीम, टोपी, कुर्ता, टू व्हीलर के कई वैराइटीज उपलब्ध हैं। साथ ही मेले में बच्चो के लिए झूले भी लगाये गये हैं।

लोग अपने पूरे परिवार और बच्चो के साथ मेले मे पहुंच रहे हैं। यहां लोग खरीदारी के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

पेट्रोल मर्डर मामले में शाहरूख समेत दो को आजीवन कारावास

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं