रांची में पहली बार 28 से लग रहा ईद मेला

1 Min Read

रांची। झारखंड की राजधानी राँची मे पहली ईद एक्सपो लग रहा है। इस ईद बाजार का आयोजन 28 मार्च से 7 अप्रैल तक डोरण्डा स्थित रिसालदार बाबा उर्स मैदान मे होने जा रहा है।

यहां हर तरह के स्टॉल लगाए जा रहे है। इनमें कपड़े, जूते, चप्पल, ज्वेलरी, नकाब, बुर्का, क्रॉकरी, सेवइँ , ड्राईफ्रूट, खिलौने, फूड स्टॉल के साथ ही ईद से जुड़े सभी जरूरतों के स्टॉल लगाये जा रहे हैं।

मनोरंजन के लिए छोटे बच्चों और बड़ों के लिए अलग अलग तरह के झूले भी लगाए जा रहे हैं। एक्सपो में 100 से ज्यादा स्टाल लगाये जा रहे हैं। यहां बिजली, पानी, बाथरूम और सुरक्षा का पूरा इंतजाम रहेगा।

बाहर से आनेवाले जो लोग अलग से रहना चाहते हैं, उनके ठहरने और रहने के लिए अलग से गेस्ट हाउस मे व्यवस्था की गई है, जिसका न्यूनतम शुल्क अलग से लिया जायेगा।

पूरे मेले में वाटर प्रूफ स्टॉल रहेगा, जिसमे चेयर और टेबल उपलब्ध रहेगे। टू व्हीलर और फोर व्हीलर गाड़ियों का कलेक्शन भी एक्सपो में उपलब्ध रहेगा।

इसे भी पढ़ें

Tata Steel: टिनप्लेट डिवीजन में निकली बहाली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं