Ramdas Soren: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत में सुधार की उम्मीद, डॉक्टरों की निगरानी जारी

2 Min Read

Ramdas Soren:

रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन मंगलवार को उनके शरीर में हल्की हलचल देखी गई है, जिससे उम्मीद की किरण जगी है। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती मंत्री को शनिवार को उनके घोड़ाबांधा स्थित आवास पर ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें अचेतावस्था में रखा गया है।

मंगलवार को रामदास के शरीर में हलकी हलचल हुई

डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। मंगलवार को रामदास के शरीर से पसीना निकलना और कुछ हल्की हरकतें देखी गईं, जिसे चिकित्सकों ने सकारात्मक संकेत माना है। झामुमो जिला समिति के कोषाध्यक्ष कालीपदो गोराई ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के आधार पर आगे का उपचार तय किया जाएगा।

डॉक्टरों ने स्पष्ट किया

डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि जब तक रामदास पूरी तरह से होश में नहीं आते और उनकी शरीर की गतिविधियां सामान्य नहीं होतीं, तब तक ऑपरेशन नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए विदेशी विशेषज्ञ डॉक्टरों से भी सलाह ली जा रही है।

परिजन, पार्टी कार्यकर्ता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अस्पताल में लगातार मौजूद हैं और मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। रामदास सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार के लिए सभी आशान्वित हैं।

इसे भी पढ़ें

Ramdas Soren: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन सिर में चोट के बाद वेंटिलेटर पर


Share This Article
Exit mobile version