Education: रांची में CBSE क्षेत्रीय कार्यालय का जल्द होगा शुभारंभ, 400 से अधिक स्कूलों को मिलेगा फायदा [CBSE regional office will be inaugurated soon in Ranchi, more than 400 schools will benefit]

1 Min Read

Education:

रांची। राजधानी रांची के छात्रों और CBSE से जुड़े स्कूलों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब बोर्ड से संबंधित दस्तावेजी कार्यों के लिए पटना नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि रांची के पुंदाग इलाके में जल्द ही CBSE का क्षेत्रीय कार्यालय खोला जाएगा। उपसचिव रामवीर को रांची का क्षेत्रीय अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो पहले पुणे के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत थे। यह नया कार्यालय शालीमार बाग के पास एक अपार्टमेंट में खुलेगा, जहां अभी सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है।

Education: 400 से अधिक CBSE स्कूलों को मिलेगा लाभ

झारखंड में 400 से अधिक CBSE से संबद्ध स्कूल हैं, जिन्हें इस कार्यालय से बड़ा लाभ मिलेगा। अब स्कूलों को संबद्धता, अपग्रेडेशन और अन्य जरूरी दस्तावेजी कार्यों के लिए पटना का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उम्मीद है कि जून के अंतिम सप्ताह से यह कार्यालय पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा। कार्यालय के सुचारू संचालन के लिए 43 नए पद भी बनाए जा रहे हैं। यह कदम छात्रों और स्कूलों के लिए सुविधाजनक और समय बचाने वाला साबित होगा।

इसे भी पढ़ें

सीबीएसई ने अभिभावकों के लिए जारी की हैंडबुक; मिलेगा छात्रों के भविष्य से जुड़ा मार्गदर्शन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं