विधायक अंबा से आज ईडी करेगी पूछताछ

1 Min Read

रांची। बालू के अवैध कारोबार समेत कई मामलों में दर्ज ईसीआईआर को लेकर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद से ईडी आज पूछताछ करेगी।

बीते बुधवार को विधायक अंबा प्रसाद के पिता योगेंद्र साव ईडी के समक्ष पेश हुए थे। ईडी ने उनसे घंटों पूछताछ की थी।

बता दें कि अंबा और उनके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ ईडी ने हजारीबाग के कई थानों में ईसीआईआर दर्ज किया है।

इसमें रंगदारी, लेवी वसूली, बालू का अवैध व्यापार सहित अन्य आरोप लगाये गये हैं। इससे पहले ईडी ने विधायक अंबा प्रसाद और उनके सहयोगियों के कई ठिकानों पर 12 मार्च को छापेमारी की थी।

इस दौरान विभिन्न ठिकानों से ईडी ने कुल 30 लाख रुपए बरामद किया था। छापेमारी में ईडी ने गोविंदपुर (धनबाद) के सीओ शशिभूषण के आवास से नगद रूपयों के अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य डिजिटल डिवाइस जब्त किये थे।

ईडी ने मामले में आगे की जांच और पूछताछ के लिए योगेंद्र साव, अंबा प्रसाद और अंकित राज को समन भेज कर हाजिर होने का निर्देश दिया था।

बताते चलें कि ईडी सीओ शशिभूषण सिंह से भी पूछताछ कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें

बिजली बिल बकाया की वसूली के लिए जेबीवीएनएल ने कसी कमर

Share This Article
Exit mobile version