रांची। ईडी को हेमंत सोरेन की पांच दिनों की रिमांड मिल गई है। अब ईडी उनसे अगले पांच दिनों तक पूछताछ करेगी। रिमांड की अवधि शनिवार से शुरू होगी।
इससे पहले हेमंत सोरेन को PMLA कोर्ट में आज पेश किया गया। वहां से उन्हें 5 दिन के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया गया। ईडी ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने पांच दिन की ही रिमांड की मंजूरी दी।
बीते गुरुवार को भी सीएम हेमंत को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया था। कल दो घंटे तक बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में होटवार जेल भेज दिया गया था।
इधर सुप्रीम कोर्ट से भी हेमंत सोरेन को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को चुनौती से संबंधित वाली याचिका पर सुनवाई करने से मना करते हुए हाईकोर्ट जाने को कहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालतें सभी के लिए खुली है। हाईकोर्ट संवैधानिक अदालत है। यदि हम एक व्यक्ति को अनुमति देंगे तो हमें सभी को देनी होगी।
इसे भी पढ़ें









