रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी की टीम उनके आवास पहुंच चुकी है। यहां कारों की चेकिंग के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। ईडी के अधिकारी एहतियातन एक कार में हेलमेट भी साथ रखकर आए हैं।
ईडी की टीम कथित जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करेगी। इस मामले में ईडी दस बार हेमंत सोरेन को समन जारी कर चुकी है। इससे पहले हेमंत 40 घंटे के बाद दिल्ली से अचानक रांची पहुंचे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के दौरान ईडी को कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है।
इसके लिए ईडी ने झारखंड सरकार को चिट्ठी भी लिखी है। ईडी की टीम के हेमंत के आवास पहुंचने से पहले गठबंधन के घटक दलों के विधायक मुख्यमंत्री के आवास पहुंच चुके हैं।
इसे भी पढ़ें








