रांची : ईडी की टीम मंगलवार सुबह से ही हेमंत सोरेन और अभिषेक प्रसाद के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
टीम कोकर और अशोक नगर इलाके में छापेमारी कर रही है। कोकर में जमीन कारोबारी रमेश गोप के यहां ईडी की टीम ने छापा मारा है।
रमेश गोप बड़गाईं अंचल के सीओ भानु प्रताप प्रसाद के करीबी हैं। गौरतलब है कि ईडी ने 31 जनवरी को जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।
इसके बाद से ईडी उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। सोमवार को उनकी पीएमएलए कोर्ट में पेशी हुई थी जिसके बाद उनकी रिमांड अवधि तीन दिनों के लिए बढ़ा दी गयी थी।
सूत्रों का कहना है कि जमीन घोटाले में और सबूत जुटाने के लिए ईडी छापेमारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें
रास चुनाव : सपा ने बनाया रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और आलोक रंजन को उम्मीदवार








