अंबा प्रसाद के भाई अंकित और सीओ शशिभूषण को भी ईडी का समन

2 Min Read

अंबा बोली-मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा

रांची। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को ईडी ने समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है।

मामले में ताजा अपडेट यह है कि ईडी ने सिर्फ पिता-पुत्री को ही नहीं, बल्कि अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज और चर्चित सीओ शशि भूषण सिंह को समन भेजा है।

सभी से ईडी अलग-अलग तारीखों पर पूछताछ करेगी। पूछकाछ के लिए उन्हें ईडी दफ्तर बुलाया जाएगा।

बताते चलें कि अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के ठिकानों पर की गई छापेमारी पर ईडी की ओर से गुरुवार को आधिकारिक रूप से बयान जारी किया गया है।

ईडी की ओर से बताया गया है कि पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत 12 मार्च को झारखंड के रांची और हजारीबाग में 20 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया

ईडी की ओर से जानकारी दी गई कि इस तलाशी अभियान के दौरान आपराधिक गतिविधियों के संबंध में कई दस्तावेज जब्त किए गए है।

जिसमें जबरन वसूली, लेवी की वसूली, अवैध बालू खनन और जमीन पर कब्जा करने से संबंधित साक्ष्य के अलावा करीब 35 लाख कैश जब्त किया गया है।

इसके अलावा डिजिटल उपकरण, सर्किल ऑफिस के नकली स्टाम्प और बैंक के दस्तावेज बरामद किए गए।

ईडी की छापेमारी के बाद अंबा प्रसाद ने गुरुवार को हजारीबाग में कहा कि यह अफवाह फैलाने की कोशिश की जा रही है कि मैं 200 करोड़ रुपये की मालकिन हूं।

मुंबई से मेरा नाम जोड़ा जा रहा है और कहा जा रहा है कि वहां मेरा एक मकान है। मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

रांची में सरेआम सब्जी मंडी में गोली मारकर युवक की हत्या

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं