रांची। जमीन घोटाले मामले में ED ने सीएम हेमंत सोरेन को पांचवा समन जारी किया है। ईडी ने सीएम को जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए चार अक्टूबर को उपस्थित होने को बुलाया है। विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए हेमंत चार समन के बाद भी ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे। इसके बाद ईडी पांचवां समन जारी किया है।
सीएम हेमंत ने 23 सितंबर को ईडी को एक पत्र भेजा था, जिसमें अनुरोध किया गया था कि जब तक झारखंड हाईकोर्ट समन को रद्द करने के लिए दायर उनकी याचिका पर अपना फैसला नहीं सुना देता, तब तक समन पर रोक लगायी जाये। बता दें कि हाईकोर्ट ने अभी तक मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया है।
इससे पहले इडी का समन रद्द करने की मांग को लेकर सीएम हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट गये थे। पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट जाने की सला दी। इसके बाद सीएम की ओर से हाइकोर्ट में याचिका दायर की गयी है। परंतु याचिका में कुछ तकनीकी गड़बड़ी होने की वजह से यह अब तक हाइकोर्ट में सूचीबद्ध नहीं हो सकी है।







