ED: ईडी के छापे के बाद सरयू राय रेस, कहा-कोरोना के समय आयुष्मान के नाम पर करोड़ों का घोटाला [Saryu Rai races after ED raids, said- scam of crores in the name of Ayushman during Corona]

1 Min Read

ED: मंत्री के सहयोग के बिना संभव नहीं

जमशेदपुर। झारखंड में आयुष्मान घोटाले को लेकर ED ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें पूर्व स्वाथ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के तत्कालीन सचिव का आवास भी शामिल है। राज्य में कई ठिकानों पर ED की ताबड़तोड़ रेड की गई। इधर, ईडी की कार्रवाई के बाद सियासी गलियारों में भी भूचाल मचा है। मामले को लेकर जमशेदपुर विधायक सरयू राय रेस हो गये हैं।

उनका बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय आयुष्मान के नाम पर करोड़ों का घोटाला हुआ है, 40 करोड़ का फर्जी बिल अब तक पड़ा हुआ है। पूरे राज्य में 200 से अधिक अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत करोड़ों का घोटाला किया गया और यह बिना मंत्री की मिलीभगत के नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव के घर पर रेड से ये संकेत मिल रहे हैं कि मामले में कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

Teacher Recruitment Scam: शिक्षक भर्ती घोटालाः भाजपा बोली- ममता बनर्जी को जेल भेजेंगे, उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं