रांची की चर्चित दारोगा मीरा सिंह के ठिकानों पर ईडी की रेड

2 Min Read

रांची। राजधानी रांची में सुबह-सुबह ईडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। तुपुदाना थाना प्रभारी दारोगा मीरा सिंह के ठिकानों पर टीम पहुंची हुई है। यह छापेमारी जमीन घोटाले के सिलसिले में की जा रही है।

मीरा सिंह सत्ता के करीबी रही हैं। इतना करीबी कि एक बार डीजीपी को भी उनके तबादले का आदेश वापस लेना पड़ा था।

उस दौरान खूंटी में महिला थानेदार रहते हुए मीरा सिंह को रिश्वत लेते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था।

यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। रांची जिला में स्थानांतरित होने के बाद दारोगा मीरा सिंह को दो साल पहले तुपुदाना ओपी का थाना प्रभारी बनाया गया था।

मीरा सिंह पर तुपुदाना ओपी प्रभारी रहते भी गंभीर आरोप लग चुके हैं। उन्हें पद से हटाने की भी अनुशंसा हुई है।

डीजीपी ने हज़ारीबाग़ स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया था। अपनी पहुंच के बल पर मीरा सिंह ने स्थानांतरण को रुकवाया। डीजीपी को अपना आदेश वापस लेना पड़ा।

मीरा सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास भी पूर्व में कई बार सरकार को पत्र लिखकर मीरा सिंह पर कारवाई की मांग कर चुके हैं।

झारखंड उच्च न्यायालय, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भी दारोगा मीरा सिंह पर पहले से मुकदमा चल रहा है।

दारोगा मीरा सिंह के करीबी जमीन कारोबारी सह कांग्रेस के प्रदेश सचिव लाल मोहित नाथ शाहदेव के तुपुदाना स्थित आवास पर भी ईडी की टीम ने छापेमारी की है। यहां भी दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। यहां भी छापेमारी चल रही है।

इसे भी पढ़ें

SKMU में 13 से भरे जायेंगे यूजी सेमेस्टर-1 के परीक्षा फार्म

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं