मंत्री मिथिलेश ठाकुर और IAS मनीष रंजन के ठिकानों पर ED का छापा [ED raids the premises of Minister Mithilesh Thakur and IAS Manish Ranjan]

1 Min Read

रांची। झारखंड में ED ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने राजधानी रांची से लेकर चाईबासा तक एक बार फिर सोमवार की सुबह कई ठिकानों पर दबिश दी है।

एजेंसी आईएएस मनीष रंजन, मंत्री मिथलेश ठाकुर के पीएस हरेंद्र सिंह, मंत्री के भाई विनय ठाकुर समेत कई विभागीय इंजीनियर्स से जुड़े 20 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जल जीवन मिशन में अनियमितता से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम यह छापेमारी कर रही है। जिन जगहों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है उसमें रातू रोड स्थित इंद्रपुरी रोड में विजय अग्रवाल के आवास के अलावा हरमू और मोरहाबादी में भी छापेमारी चल रही है।

बता दें कि सोमवार की सुबह एक साथ ईडी की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस से निकलकर अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचकर छापेमारी ले रही है।

इसे भी पढ़ें

पेयजल स्वच्छता विभाग में ED की छापामारी, मंत्री और IAS के कारीबियों के घर पर दबिश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं