झारखंड में कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ईडी की रेड

1 Min Read

रांची, एजेंसियां। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है। उनके रिश्तेदारों के भी करीब 17 ठिकानों पर ईडी ने रेड डाली जा रही है।

बताया जा रहा है कि अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, जमीन घोटाला और बालू घोटाला में मिले लीड के आधार पर यह रेड चल रही है।

अंबा प्रसाद के रांची स्थित आवास के अलावा हजारीबाग जिले में उनके चाचा धीरेंद्र साव, करीबी राजेंद्र साव और राजू साव के ठिकानों पर ईडी की टीमों ने दबिश दी है।

एक अंचलाधिकारी (सीओ) शशिभूषण प्रसाद के यहां भी रेड की खबर आ रही है।

अंबा प्रसाद हजारीबाग जिले के बड़कागांव क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में वह पहली बार विधायक चुनी गईं।

उनके पिता योगेंद्र साव और मां निर्मला देवी भी बड़कागांव क्षेत्र से कई बार विधायक रह चुके हैं।

रंगदारी सहित अन्य मामलों में योगेंद्र साव और निर्मला देवी के जेल जाने की वजह से कांग्रेस ने उनकी बेटी अंबा प्रसाद को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था।

वह इस बार हजारीबाग लोकसभा सीट से भी कांग्रेस के टिकट की प्रबल दावेदार हैं।

इसे भी पढ़ें 

आज का राशिफल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं