कोयला व्यवसायी अभय सिंह के ठिकानों पर ईडी का छापा

1 Min Read

रांची। झारखंड में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। इस बार ईडी ने हजारीबाग के चर्चित कोयला व्यवसायी अभय सिंह के घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है। बता दें कि बीते 16 अप्रैल को कोल लिंकेज मामले में झारखंड के चर्चित कोयला व्यवसायी अभय सिंह को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

जानकारी के मुताबिक कोयले के इस अवैध धंधे में सरकार को चूना लगाने का खेल चल रहा है। वैध कोलियरियों से कोयला खरीद कर ई-परिवहन चालान द्वारा बाजार में बेचा जाता है, जबकि नियमानुसार ये कोयला जिस फैक्ट्री के नाम पर खरीदा गया है, वहां भेजा जाना चाहिए। इसके बाद फैक्ट्री द्वारा प्रसंस्करण कर कोयले से निर्मित सॉफ्ट कोक की ही बिक्री की जा सकती है। परंतु कंपनी की ओर से बिना अनुमति के ही उस जगह से आरओएम कोयले की बिक्री के लिए ट्रक में लोडिंग की जा रही थी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं