राजमहल सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील यादव के घर ED का छापा [ED raids the house of Sunil Yadav, independent candidate from Rajmahal seat]

2 Min Read

साहिबगंज, एजेंसियां। साहिबगंज जिले के राजमहल विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव के घर पर ईडी ने गुरुवार सुबह छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान ईडी की 3 सदस्यीय टीम उनके भाई दाहू यादव की तलाश में करीब आधा घंटे तक घर पर रुकी। दाहू यादव लंबे समय से फरार है।

हालांकि छापेमारी के दौरान दाहू यादव उनके घर पर नहीं मिला। आज सुनील यादव राजमहल में एसडीओ के समक्ष निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे।

1 हजार करोड़ के अवैध खनन का आरोपी है दाहू यादवः

दाहू यादव साहिबगंज के शोभनपुर भट्ठा गांव का रहने वाला है। वह करीब 1 हजार करोड़ रुपये के अवैध खनन घोटाले में आरोपी है।

दाहू की तलाश में पहले भी ED कर चुकी है छापेमारीः

ईडी ने 8 जुलाई 2022 को पहली बार इस मामले में दाहू यादव और अन्य के खिलाफ छापेमारी की थी। उस समय साहिबगंज, राजमहल, बड़हरवा, मिर्जाचौकी और बरहेट के 18 ठिकानों पर दबिश दी गई थी।

छापेमारी के दौरन 5.37 करोड़ रुपये नकद और 11.88 करोड़ रुपये बैंक खातों में जमा पाए गए थे। इसके अलावा, ईडी ने 30 करोड़ रुपये की कीमत का एक मालवाहक जहाज भी जब्त किया था।

इसका संचालन मुख्य रूप से दाहू यादव करता था। वह इस जहाज से अवैध तरीके से पत्थर और बालू को गंगा नदी के रास्ते बिहार और बंगाल भेजता था।

इसे भी पढ़ें

ED की गिरफ्त से फरार डाहू यादव के भाई सुनील यादव ने खऱीदा पर्चा

Share This Article
Exit mobile version