रांची। धनबाद में ईडी ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इडी की कई टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। ईडी की टीम गुरुवार सुबह से कार्रवाई कर रही हैं। पूरा मामला बालू कारोबार से जुड़ा हुआ हैं। ईडी की टीम ने बालू कारोबारी कमलेश सिंह को हिरासत में ले लिया हैं।
कमलेश सिंह के घर से ईडी की टीम को डायरी समेत पैसों से संबंधित लेन-देन के कई जानकारी लिखित में मिली है। ईडी की टीम बालू कारोबारी सुरेंद्र जिंदल, पूंज सिंह और बबन सिंह के घर भी छापेमारी कर रही हैं। सभी के ठिकानों पर एक-एक कागजात को खंगाल रही हैं।
धनबाद में सुबह-सुबह ईडी की कार्रवाई के बाद से बालू कारोबारी और माफियाओं में हडकंप मच गया है। पुलिस सुरक्षा के बीच ईडी की टीम बालू कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। सूत्र बतातें है कि दीवाली से पूर्व कई बड़े कारोबारी और अधिकारियों के घर ईडी दस्तक दे सकती हैं। बता दें कि पिछले माह भी इडी ने बालू कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस मामले के तार बिहार से भी जुड़े हैं।







