ईडी का छापाः नोटो की गिनती के लिए बैंक अधिकारी बुलाये गये

1 Min Read

रांची। सोमवार सुबह से ही ईडी मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल के ठिकानों पर रेड कर रही है।

संजीव लाल के नौकर जहांगीर के यहां से ईडी को अब तक 25 करोड़ से ज्यादा कैश मिले हैं।

नोट की सही गिनती के लिए बैंक के अधिकारियों को बुला लिया गया है। बताते चलें कि सोमवार सुबह ईडी की टीम ने एक साथ रांची में कई जगहों पर छापेमारी की है।

मंत्री आलमगीर आलम के सचिव संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के घर से नकद बरामद हुआ है।

जहांगीर ने ईडी को बताया है कि उसके घर से बरामद पैसे संजीव लाल के हैं। यह छापेमारी सेल सिटी, दीनदयाल नगर समेत कई जगहों पर चल रही है।

कैश की गिनती के लिए बैंक के अधिकारियों को बुला लिया गया है। बैंक अधिकारी नोट गिनने की मशीन लेकर पहुंचे हैं।

दोपहर 12 बजे से ही बैंक अधिकारियों ने नोटों की गिनती शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक अब तक 25 करोड़ से ज्यादा रुपये मिल चुके हैं। अभी गिनती जारी है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में कैश बरामदगी पर पीएम बोले-गरीबों का पैसा भ्रष्टाचारियों से वसूलेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं