रांची। ईडी ने जमीन घोटाले मामले में अंतु तिर्की समेत चार को गिरफ्तार किया है। इन चारों को आज कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।
बुधवार को ED की टीम अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद को लेकर रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट के आवासीय कार्यालय पहुंची।
बता दें कि ईडी मंगलवार देर शाम लंबी पूछताछ के लिए सभी को ईडी ऑफिस लेकर पहुंची थी। यहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
ED ने इन सभी को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में गिरफ्तार किया है। अब ईडी इन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी में है, ताकि उनसे पूछताछ की जा सके।
इसे भी पढ़ें
लगातार खून बहता रहे तो ये हीमोफीलिया की ओर कर सकता है इशारा, जानिए क्या है इसके लक्षण







