विनोद सिंह के ऑफिस से कंप्यूटर हार्ड डिस्क और डिजिटल डॉक्यूमेंट लेकर निकले ED के अधिकारी

3 Min Read

लैंडस्केप मामले में अब शहर कुछ और जमीन कारोबारियों कर पहुंचेगी ईडी

रांची। बीते मंगलवार से रांची में शुरू हुई ED की छापेमारी बुधवार की सुबह तक जारी रही। इसका समापन तक हुआ, जब ईडी के अधिकारी हेमंत सोरेन के करीबी विनोद सिंह के ऑफिस के कंप्यूटर हार्ड डिस्क और डिजिटल डॉक्यूमेंट लेकर निकले।

अब इन इनमें दर्ज आंकड़ों को खंगाला जायेगा। इस छापेमारी में कोकर के अयोध्यापुरी में रमेश गोप, रांची के मेन रोड़ में रोस्पा टावर स्थित आर्किटेक्ट सह जमीन कारोबारी विनोद सिंह के कार्यालय और हिलेरियस कच्छप के ठिकाने पर दबिश दी गई थी।

ये सभी किसी न किसी रूप में जमीन के कारोबार से जुड़े हुए हैं। ईडी की टीम ने जमीन से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किये हैं। ईडी की टीम पूरी रात विनोद सिंह के ऑफिस को खंगालती रही। इस छापेमारी को लैंडस्केप से जोड़कर देखा जा रहा है।

ईडी की टीम विनोद सिंह के कार्यालय पर मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे पहुंची और दूसरे दिन यानी बुधवार को लगभग सुबह 5 से 6 बजे के बीच उस कार्यालय से निकली।

इस दौरान ईडी के अधिकारी पूरी रात दस्तावेज को खंगालते रहे। इसके साथ ही कंप्यूटर हार्ड डिस्क, जमीन के दस्तावेज और डिजिटल डॉक्यूमेंट को भी जब्त कर वे साथ ले गए।

ईडी की यह कार्रवाई भानु प्रताप प्रसाद से पिछले दिनों रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद की गई है। साथ ही ईडी ने जब भानु को गिरफ्तार किया था, उस वक्त उसके घर से जमीन से जुड़ कई दस्तावेज मिले थे।

इस आधार पर पूरे मामले को परत दर परत जोड़ा जा रहा है। वही, पूछताछ में ईडी को कई इनपुट्स मिले थे।जिसके आधार ही पर कोकर के अयोध्यापुरी रमेश गोप, रोसवा टावर स्थित विनोद सिंह के कार्यालय और हिलेरियस कच्छप के ठिकाने पर छापामारी की गई।

कहा जा रहा है कि लैंडस्केप के मामले में ईडी की पूछताछ का दायरा अब बढ़नेवाला है। आने वाले दिनों में इसी तरह से कई लोगों तक ईडी पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें

गढ़वा के ज्वेलरी शोरूम में डेढ़ करोड़ की डकैती, फायरिंग कर भाग निकले लुटेरे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं