रांची के बाजार में ED पतंग, मकर संक्रांति पर खूब बिके

2 Min Read

रांची। मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की भी परंपरा है। इसे लेकर राजधानी रांची के मार्केट में कई डिजाइन के पतंग बिके। इस साल सबसे ज्यादा डिमांड में अगर कोई पतंग रही तो वह ईडी की रही। बता दें कि बीते डेढ़ साल से लगातार झारखंड में ईडी की कार्रवाई हो रही है। इसे लेकर ईडी खूब चर्चा में रही है।

रांची के कर्बला चौक में पतंग के थोक कारोबारियों के अनुसार इस साल पब्लिक की डिमांड पर ईडी के लोगो वाली पतंग लाई गई है।  ईडी पतंग की डिमांड रांची में जबरदस्त है।  ईडी के अलावा सीबीआई, एनआईए, राम मंदिर और मोदी मिशन 2024  जैसे पतंगों की काफी डिमांड है।

थोक विक्रेताओं के अनुसार राम मंदिर और मोदी मिशन पतंग की एडवांस बुकिंग तक हुई है। भाजपा के द्वारा 2 से 3 हजार पतंग का एडवांस दिया गया है। वहीं मकर संक्रांति के अवसर पर इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली पतंग की भी अच्छी डिमांड है। मोदी के चाहने वाले एक पतंग खरीदने के लिए 200 रुपये तक खर्च कर रहे हैं। वहीं खरीदकरों का कहना है कि जो भी ईडी वाले में पतंग में सटेगा उसका कटेगा।

ये है मान्यता

मान्यताओं के अनुसार, त्रेतायुग में मकर संक्रांति के दिन भगवान राम ने अपने भाइयों और हनुमान के साथ पतंग उड़ाई थी, तभी से मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा शुरू हुई है। इस दिन स्नान, पूजा और दान का बहुत महत्व होता है।

ज्योतिष के अनुसार इस बार मकर संक्रांति की शुरुआत रूहानी नक्षत्र में हो रही है। यह नक्षत्र काफी शुभ माना जाता है। साथ ही ब्रह्म योग और आनंदादि योग बन रहे हैं, जो फलदायी माने गए हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, हथियारों का जखीरा बरामद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं