मंत्री आलमगीर के ठिकानों से ED को मिले 25 करोड़; नौ ठिकानों पर ED की रेड जारी

3 Min Read

रांची: झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी है। इसमें आलमगीर के एक सहायक के ठिकाने से अब तक 25 करोड़ कैश बरामद हो चुके हैं। अभी कैस की गिनती जारी है।

राजधानी रांची में ईडी की टीम ने सोमवार सुबह एक बार फिर दबिशा दी। खबर है कि आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के सहायक के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। उनके पास से 25 करोड़ रुपये से अधिक नगद कैश की बरामदगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक ये छापामारी झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में हो रही है। जिन्हें ईडी ने बीते साल मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था।

जानकारी के अनुसार रांची के 9 ठिकानों पर ईडी ने रेड डाली है। इससे संबंधित एक वीडियो भी न्यूज एजेंसी एनएनआइ ने जारी किया है। इस वीडियो में रुपयों का ढेर देखा जा सकता है।

ईडी ने ये कार्रवाई बीते साल गिरफ्तार हुए झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम से जुड़े मामलों में की है। उन पर कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में भारी अनियमितता आरोप है।

ईडी के मुताबिक इन सरकारी योजनाओं के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग हुआ है। रांची के जिन 9 ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है, उसमें पथ निर्माण विभाग में कार्यरत सेल सिटी के इंजीनियर विकास कुमार का आवास भी शामिल है।

इसके अलावा मंत्री आलमगीर आलम के पीएस के सहायक जहांगगीर आलम समेत बरयातू के कुछ ठिकानों पर छापामारी जारी है। फिलहाल जहांगगीर आलम के ठिकानों से बरामद हुए कैश की गिनती जारी है।

बता दें कि ईडी ने बीते साल फरवरी माह में मुख्य अभियंता बीरेंद्र राम के 24 ठिकानों छापा मारा था। इसके बाद छापामारी के दौरान मिले दस्तावेज के आधार पर उनसे पूछताछ शुरू हुई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

झारखंड के इस मुख्य अभियंता के ठिकानों से 30 लाख रुपये के अलावा 1.50 करोड़ रुपये के जेवरात मिले थे। इसके अलावा ईडी को उनके 100 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का भी पता चला था।

इधर ईडी की इस ताजा तरीन छापेमारी के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। भारी मात्रा में बारमद कैश को मौजूदा लोकसभा चुनाव से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

आज का राशिफल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं