ED: जेल में 3 दिन से पूर्व मंत्री आलमगीर और संजीव लाल से पूछताछ कर रही ED [ED is questioning former ministers Alamgir and Sanjeev Lal in jail for 3 days]

2 Min Read

ED:

रांची। राजधानी रांची से चौंकानेवाली खबर आ रही है। ED की टीम पिछले तीन दिनों से बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में पूछताछ कर रही है। यह पूछताछ पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और उनके पीए रहे संजीव लाल से हो रही है। बीते मंगलवार को भी ईडी ने करीब पांच घंटे इन दोनों से पूछताछ की।

ED: मनी लांड्रिंग मामले में हो रही पूछताछः

बताया जा रहा है कि कमीशनखोरी से प्राप्त 32.30 करोड़ रुपये नकद बरामदगी मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और ओएसडी संजीव कुमार से ED की टीम ने पूछताछ कर रही है। मंगलवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में ईडी की टीम ने करीब पांच घंटे तक दोनों से पूरे प्रकरण में पूछताछ की। इस दौरान दोनों से टेंडर प्रकरण से लेकर पैसों के बंटवारे तक की जानकारी ली गई।

बता दें कि पिछले तीन दिनों से ED की टीम बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा जाकर पूछताछ कर रही है। तीन दिनों में अब तक ईडी ने कई सवालों के जवाब दोनों से निकलवाये है।

ED: अब बढ़ेगा जांच का दायराः

अब चर्चा है कि तीन दिनों की पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर ईडी जांच का दायरा आगे बढ़ायेगी। ईडी के सूत्रों के मुताबिक कुछ सफेदपोश भी अब इस जांच के घेरे में आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

Ayushman Scam: 40 करोड़ का आयुष्मान घोटाला, झारखंड के 220 अस्पतालों के खिलाफ ईडी को मिले सबूत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं